SSC, CHSL, HSSC And Other Competition Exam Preparation With Easy working Method
प्रश्न1. मध्यकालीन युग का भारत पर पहला आक्रमण किसने किया?
प्रश्न1. मध्यकालीन युग का भारत पर पहला आक्रमण किसने किया?
उत्तर: मुहम्मद बिन कासिम
प्रश्न 2. अरबों द्वारा सिंध पर मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में कब सफल आक्रमण किया गया? उत्तर: 712 ई०
प्रश्न 3. अरबों द्वारा किसके समय में सिंध पर आक्रमण किया गया? उत्तर: दाहिर का
प्रश्न 4. अरब वासियों द्वारा भारत पर आक्रमण का मुख्य उद्देश्य क्या था? उत्तर: धन दौलत लूटना और इस्लाम धर्म का प्रचार करना।
प्रश्न 5. गजनी साम्राज्य के संस्थापक का क्या नाम था? उत्तर: अलप्तगीन
प्रश्न 6. अलप्तगीन के दामाद और गुलाम का क्या नाम था? उत्तर: सुबुक्तगिन
प्रश्न 7. सुबुक्तगिन के पुत्र का क्या नाम था? उत्तर: महमूद गजनी
प्रश्न 8. गजनी अपने पिता के समय में कहाँ का शासक था? उत्तर: खुरासान का
प्रश्न 9. किसने महमूद गजनी को ‘यमीन-उद-दौला’ तथा ‘यमीन-ऊल-मिल्लाह’ की उपाधि दी? उत्तर: बगदाद के खलीफा अल-आदिर बिल्लाह ने
प्रश्न 10. महमूद गजनी कब गद्दी पर बैठा? उत्तर: 997 ई० में 27 वर्ष की उम्र में
प्रश्न 11. गजनी द्वारा भारत पर कितने आक्रमण किए गए? उत्तर: 17 बार आक्रमण किया गया
प्रश्न 12. गजनी ने भारत पर पहला आक्रमण कब किया? उत्तर: 1001 ई० में
प्रश्न 13. गजनी का पहला आक्रमण किसके खिलाफ था और इसमें किसकी पराजय हुई? उत्तर: जयपाल के विरुद्ध था और इसमें जयपाल की पराजय हुई?
प्रश्न 14. गजनी के किस हमले को मूर्तिवाद के विरुद्ध महत्वपूर्ण जीत बताई जाती है? उत्तर: 1008 ई० में नगरकोट के विरुद्ध हमले को
प्रश्न 15. महमूद गजनी ने चक्रस्वामी की कांस्य मूर्ति जो कि आदमी के कद इतनी थी को कहाँ से लूटा? उत्तर: थानेसर (हरियाणा)
प्रश्न 16. गजनी ने सारनाथ मंदिर(सौराष्ट्र) को कब लूटा? उत्तर: 1025 ई०
प्रश्न 17. गजनी ने तकरीबन कितना धन सारनाथ मंदिर से लूटा? उत्तर: 20 लाख दीनार । अन्हीलवाड़ा के शासक ने रोकने का प्रयास किया।
प्रश्न 18. गजनी के सारनाथ वाले धन को रास्ते में कुछ सीमा तक किस जाति के द्वारा लूटा गया? उत्तर: जाटों के द्वारा
प्रश्न 19. गजनी का अंतिम आक्रमण किसके विरुद्ध था? उत्तर: जाटों के विरुद्ध 1027 ई० में
प्रश्न 20. महमूद गजनी की मृत्यु कब हुई? उत्तर: 1030 ई० में
प्रश्न 21. मुहम्मद गौरी का पूरा नाम क्या था? उत्तर: शहाबुद्दीन मुहम्मद गौरी
प्रश्न 22. गौरी कब गौर राज्य का शासक बना? उत्तर: 1173 ई० में
प्रश्न 23. गौरी ने पहला आक्रमण कब और किसके विरुद्ध किया? उत्तर: 1175 ई० में मुल्तान के विरुद्ध
प्रश्न 24. उत्बी और फरुखी किसके दरबार में रहते थे? उत्तर: महमूद गजनी के दरबार में
प्रश्न 25. गौरी का दूसरा आक्रमण कब और कहाँ पर हुआ? उत्तर: 1178 ई० में पाटन (गुजरात) में हुआ । भीम-द्वितीय ने गौरी को बुरी तरह परास्त किया ।
प्रश्न 26. तराईन की प्रथम लड़ाई किन किन के बीच लड़ी गई ? उत्तर: मौहमद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच लड़ी गई। यह लड़ाई 1191 में लड़ी गई ।
प्रश्न 27. प्रथम तराइन के युद्ध मे कौन विजयी रहा? उत्तर: पृथ्वीराज चौहान
प्रश्न 28. तराइन का दूसरा युद्ध कब लड़ा गया? उत्तर: 1192 में
प्रश्न 29. तराइन के दूसरे युद्ध में कौन विजयी रहा? उत्तर: मौहमद गौरी
प्रश्न 30. चंदावर का युद्ध कब और किसके बीच में लड़ा गया? उत्तर: 1194 में गौरी और जयचंद के बीच में
प्रश्न 31. चंदावर के युद्ध में किसकी पराजय हुई? उत्तर: जयचंद की
प्रश्न 32. गौरी की हत्या कब हुई? उत्तर: 15 मार्च 1206 में
प्रश्न 33. गुलाम वंश की स्थापना किसने की? उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक ने
प्रश्न 34. फिरदौसी और अलबरूनी किसके दरबार में रहते थे? उत्तर: गजनी के दरबार में
प्रश्न 35. ऐबक किसका गुलाम था? उत्तर: गौरी का
प्रश्न 36. ऐबक ने कब गुलाम वंश की स्थापना की? उत्तर: 1206 में
प्रश्न 37. कुतुबुद्दीन का राज्याभिषेक कब हुआ? उत्तर: 24 जून 1206 में
प्रश्न 38. ऐबक ने अपनी राजधानी कहाँ बनाई? उत्तर: लाहौर में
प्रश्न 39. कुतुबमीनार की नींव किसने डाली थी? उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक ने
प्रश्न 40. अजमेर में कुतुबुद्दीन द्वारा बनाई गई मस्जिद का क्या नाम है? उत्तर: ढाई दिन का झोंपड़ा
प्रश्न 41. लाख बख्श किसको कहा जाता था? उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक को
प्रश्न 42. नालंदा विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने वाले ऐबक के सेनानायक का क्या नाम था? उत्तर: बख्तियार खिलजी
प्रश्न 43. ऐबक की मृत्यु कब हुई और इसे कहाँ दफनाया गया? उत्तर: 1210 में हुई लाहौर में दफनाया गया ।
प्रश्न 44. ऐबक की मृत्यु कैसे हुई? उत्तर: चौगान खेलते समय घोड़े से गिरकर
प्रश्न 45. ऐबक के उतराधिकारी ने कितने महीनों तक शासन किया? उत्तर: सिर्फ 8 महीनों तक
प्रश्न 46. कुतुबमिनार के निर्माण को किसने पूरा करवाया? उत्तर: इल्तुतमिश ने
प्रश्न 47. इकता प्रणाली को किसने चलाया? उत्तर: इल्तुतमिश ने
प्रश्न 48. कुवत उल इस्लाम मस्जिद का दिल्ली में निर्माण किसने करवाया? उत्तर: ऐबक ने
प्रश्न 49. ऐबक के उतराधिकारी का क्या नाम था? उत्तर: आरामशाह
प्रश्न 50. आरामशाह की हत्या कब और किसने की? उत्तर: इल्तुतमिश ने 1211 में
प्रश्न 50. आरामशाह की हत्या कब और किसने की? उत्तर: इल्तुतमिश ने 1211 में