Sunday, 14 July 2024

Haryana GK 351 TO 400

 प्रश्न 351. रेवाड़ी का क्षेत्रफल कितना है?    उत्तर: लगभग 1594 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न 352. रेवाड़ी के प्रसिद्ध उद्योगों के नाम लिखो?  उत्तर: दाल व तेल मिलें, धातु उद्योग ।

प्रश्न 353. रेवाड़ी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?    उत्तर: वीर नगरी ।

प्रश्न 354. रेवाड़ी का पुराना नाम क्या था?    उत्तर: रेवतवाड़ी

प्रश्न 355. पीतल नगरी के नाम से कौन प्रसिद्ध है?    उत्तर: रेवाड़ी

प्रश्न 356. हरियाणा का सबसे बड़ा व पुराना रेलवे स्टेशन कहाँ पर है?   उत्तर: रेवाड़ी (1873 में बना था)

प्रश्न 357. ब्रिटिश सरकार ने 1909 ई० में सर शादीलाल को किस उपाधि से नवाजा?  उत्तर: राय बहादुर

प्रश्न 358. 1913 में पंजाब उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?  उत्तर: सर शादीलाल

प्रश्न 359. रेवाड़ी का धारुहेड़ा क्षेत्र किस लिए प्रसिद्ध है?   उत्तर: स्लेट पत्थर के लिए

प्रश्न 360. मसानी बैराज कहाँ पर है?   उत्तर: रेवाड़ी के मसानी गाँव के पास साहिबि नहीं पर ।

प्रश्न 361. रेवाड़ी के महत्वपूर्ण स्थलों के नाम लिखो?   उत्तर: घण्टेश्वर महादेव मंदिर, रेड मस्जिद, रानी की ड्योढी, इब्राहिम बारह हज़ारी की मस्जिद, कानोंट दरवाजा और रामपुरा महल शामिल हैं ।

प्रश्न 362. रोहतक जिला कब बना?    उत्तर: 1 नवम्बर 1966 को

प्रश्न 363. मान्यता के अनुसार रोहतक का नामकरण किसके नाम पर हुआ है?    उत्तर: राजा रोहतास के नाम पर

प्रश्न 364. हरियाणा का एजुकेशन सिटी किसे कहा जाता है?   उत्तर: रोहतक को ।

प्रश्न 365. उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़े की मार्केट कहाँ पर है?   उत्तर: रोहतक की शौरी क्लॉथ मार्केट

प्रश्न 366. राज्य का पहला आकाशवाणी केंद्र कब और कहाँ पर खोला गया?  उत्तर: 8 मई 1976 को रोहतक में

प्रश्न 367. अस्थल बोहर मठ की स्थापना किसने की?  उत्तर: महासिद्ध श्री चौरंगीनाथ ने की ।

प्रश्न 368. अस्थल बोहर मठ का जीर्णोंद्धार किसने करवाया था?   उत्तर: बाबा मस्तनाथ ने

प्रश्न 369. जींद कब जिला बना?   उत्तर: 1 नवम्बर 1966 को

प्रश्न 370. गऊ कर्ण तालाब कहाँ पर है?   उत्तर: रोहतक में

प्रश्न 371. दीनबंधु सर छोटूराम का वास्तविक नाम क्या था?    उत्तर: रिछपाल ।

प्रश्न 372. छोटूराम ने कानून की पढ़ाई कहाँ से पूरी की?   उत्तर: आगरा कॉलेज से

प्रश्न 373. नौरंग पर्यटक स्थल कहाँ पर है?    उत्तर: रोहतक में

प्रश्न 374. रोहतक जिले में सफ़ेद पत्थरों से बनी मस्जिद का नाम बताओ?   उत्तर: काजी की मस्जिद ।

प्रश्न 375. रोहतक में काँग्रेस की स्थापना कब हुई ?      उत्तर: 1887 ई० में ।

प्रश्न 376. दुर्वाषा ऋषि की कुटिया रोहतक में कहाँ पर है?    उत्तर: दूधबलन गाँव में ।

प्रश्न 377. मान्यता के अनुसार जयंती देवी मंदिर का निर्माण किसने करवाया?   उत्तर: पांडवों ने

प्रश्न 378. जींद का नाम किसके नाम पर पड़ा?   उत्तर: जयंती देवी के नाम पर

प्रश्न 379. जींद का गाँव पिंडारा क्यों एक पर्यटक स्थल है?  उत्तर: मान्यता के अनुसार पांडवों ने अपने पूर्वजों का पिंड दान यहाँ किया था।

प्रश्न 380. जींद के गाँव को किस राजा की नगरी कहा जाता है?  उत्तर: राजा ईक्षवाकु की

प्रश्न 381. सिटी ऑफ कॉटन के नाम से कौन प्रसिद्ध है?   उत्तर: पलवल

प्रश्न 382. हरियाणा में गांधीजी को पहली बार कहाँ गिरफ्तार किया गया?   उत्तर: पलवल से

प्रश्न 383. गांधीजी को कब पहली बार पलवल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया?  उत्तर: 10 अप्रैल 1919 को

प्रश्न 384. आइन ए अकबरी के अनुसार, पलवल का पुराना नाम क्या है?   उत्तर: अपलव

प्रश्न 385. पंचवटी मंदिर कहाँ पर है?   उत्तर: पलवल में

प्रश्न 386. बाराखम्बा छतरी कहाँ पर है?   उत्तर: होडल (पलवल)

प्रश्न 387. मेवात जिले की स्थापना कब हुई?   उत्तर: 4 अप्रैल 2005

प्रश्न 388. मेवात जिले का पहले क्या नाम रखा गया था?    उत्तर: सत्यमेवपुरम

प्रश्न 389. मेवात विकास बोर्ड का गठन कब किया गया?     उत्तर: 1980 में

प्रश्न 390. शेख मूसा की मजार मेवात में कहाँ पर है?    उत्तर: पल्ला गाँव में (अकबर ने इसे बनाया था)

प्रश्न 391. तावडू का किला किस जिले में है?    उत्तर: मेवात में ।

प्रश्न 392. स्टील सिटी के नाम से कौनसा जिला प्रसिद्ध है?   उत्तर: हिसार जिला

प्रश्न 393. हिसार जिले की स्थापना कब हुई?       उत्तर: 1 नवम्बर 1966 को

प्रश्न 394. हिसार की स्थापना किसने की थी?    उत्तर: फिरोज़शाह तुगलक ने की थी

प्रश्न 395. गुजरी महल की स्थापना किसने की थी?     उत्तर: फिरोज़शाह तुगलक ने

प्रश्न 396. सन 1888 में काँग्रेस के इलाहाबाद अधिवेशन में हिसार का प्रतिनिधित्व किसने किया ?    उत्तर: लाला लाजपत राय ने

प्रश्न 397. जहाज कोठी कहाँ पर है?     उत्तर: हिसार में जॉर्ज कोठी

प्रश्न 398. अग्रोहा किस जिले में आता है?    उत्तर: हिसार में

प्रश्न 399. राखीगढ़ी गाँव किस जिले में आता है?   उत्तर: हिसार में

प्रश्न 400. राष्ट्रिय अश्व अनुसंधान केंद्र कहाँ पर है?    उत्तर: हिसार में

Haryana GK 1051 TO 1100

प्रश्न 1051. ऐसे कौनसे जिले हैं जिनमें कोई उप तहसील नहीं है ?    \n उत्तर: चरखी दादरी और गुरुग्राम । प्रश्न 1052. हरियाणा का कुल क्षेत्रफल...