प्रश्न 151. देश का पहला हाथी पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जा रहा है? उत्तर: बनसंतौर(यमुनानगर)
प्रश्न 152. सरस्वती – सोम्ब प्रयाग किस स्थान को कहा जाता है? उत्तर: आदिबद्री (यमुनानगर)
प्रश्न 153. सोम्ब नदी किस स्थान पर यमुना नदी में मिल जाती है? उत्तर: मेहर माजरा (यमुनानगर)
प्रश्न 154. कौनसा जिला राज्य का दूसरा सबसे छोटा जिला है? उत्तर: पंचकुला
प्रश्न 155. यमुनानगर का पुराना नाम क्या था? उत्तर: अब्दुल्लापुर
प्रश्न 156. यमुनानगर जिला बनने से पहले किस जिले का हिस्सा था? उत्तर: अम्बाला जिले का
प्रश्न 157. पंचकुला का यह नाम कैसे पड़ा? उत्तर: पाँच सिंचाई नहरों के कारण पड़ा
प्रश्न 158. पंचकुला में किस नदी को सरस्वती नदी के नाम से जाना जाता है? उत्तर: घग्गर
प्रश्न 159. सरस्वती नदी शोध संस्थान कहाँ पर स्थित है? उत्तर: आदिबद्री में
प्रश्न 160. HMT(हिंदुस्तान मशीन टूल्स) कंपनी किस जिले में स्थित है? उत्तर: पंचकुला जिले में
प्रश्न 161. किस जिले में युवा होटल का निर्माण किया जा रहा है? उत्तर: पंचकुला जिले में
प्रश्न 162. पंचकुला जिले में लघुकथा सम्मेलन कब सम्पन्न हुआ था? उत्तर: 23 अक्तूबर 2010 को
प्रश्न 163. हरियाणा राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन का क्या नाम है और किस जिले में स्थित है? उत्तर: मोरनी हिल्स(पंचकुला जिले में)
प्रश्न 164. हरियाणा का सबसे ऊंचा स्थल कहाँ पर है? उत्तर: करोह चोटी(लगभग 1514 मीटर) मोरनी में
नोट: यहाँ पर मुख्यत: चीड़-देवदार वृक्ष पाए जाते हैं।
प्रश्न 165. हिमालय बाउंडरी फ़ाल्ट जॉन में हरियाणा का कौनसा जिला आता है? उत्तर: पंचकुला जिला(इसी कारण यह भूकंप प्रभावित क्षेत्र है)
प्रश्न 166. हरियाणा स्टेट आर्कावाइज़ कहाँ पर स्थित है? उत्तर: पंचकुला में
प्रश्न 167. ‘पिंजौर विरासत उत्सव’ कब से आयोजित किया जा रहा है? उत्तर: 2006 से
प्रश्न 168. पिंजौर गार्डन को अन्य किस नाम से जाना जाता है? उत्तर: यादवेंद्र गार्डन (यह युनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है)
प्रश्न 169. कौनसा जिला प्लाईवूड के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर: यमुनानगर
प्रश्न 170. महाभारत काल में जगाधरी को किस नाम से पुकारा जाता था? उत्तर: योगेन्द्र या योगेन्द्री
प्रश्न 171. जगाधरी में कौनसी चीनी मिल है? उत्तर: सरस्वती शुगर मिल (यह एशिया की सबसे बड़ी शुगर मिल है)
प्रश्न 172. यमुनानगर में हरियाणा डिस्टिलरी की स्थापना कब की गई? उत्तर: 1969 में
प्रश्न 173. एशिया का सबसे बड़ा कैक्टस गार्डन कहाँ पर स्थित है? उत्तर: पंचकुला जिले में । मार्च माह में यहाँ पर प्रतिवर्ष कैक्टस शो आयोजित किया जाता है ।
प्रश्न 174. कैक्टस गार्डन के आर्किटेक्ट का क्या नाम है? उत्तर: डॉ जे॰ एस॰ सरकारिया
प्रश्न 175. पिंजौर गार्डन में प्रतिवर्ष किस माह में प्रसिद्ध आम मेला लगता है? उत्तर: जुलाई महीने में
प्रश्न 176. पिंजौर को महाभारत के समय में किस नाम से जाना जाता था? उत्तर: पंचपूर के नाम से
प्रश्न 177. स्टार्च केमिकल लिमिटेड किस जिले में है? उत्तर: यमुनानगर जिले में
प्रश्न 178. गुरुद्वारा नाडा साहिब किस जिले में स्थित है? उत्तर: पंचकुला जिले में
प्रश्न 179. पंचकुला के किस किले के दरवाजे की ऊंचाई का रिकॉर्ड लिम्का बुक में दर्ज है? उत्तर: रामगढ़ का किला । इसके दरवाजे की ऊंचाई 37 फूट है, इसका निर्माण चंदेल राजपूतों द्वारा करवाया गया।
प्रश्न 180. मोटरसाईकल एम्बुलेंस सेवा को पंचकुला जिले के किस क्षेत्र में शुरू किया गया? उत्तर: मोरनी और पिंजौर में। इस सेवा को आरोग्यम नाम दिया गया ।
प्रश्न 181. भारत में पीतल के बर्तन बनाने में प्रसिद्ध यमुनानगर जिले के प्रसिद्ध शहर का क्या नाम है? उत्तर: जगाधरी
प्रश्न 182. अम्बाला को महाभारत समय में किस नाम से जाना जाता था? उत्तर: अम्बालिका
प्रश्न 183. किसके अनुसार अंबाला की स्थापना 14वीं शताब्दी में अंबा राजपूत द्वारा की गई? उत्तर: डिस्ट्रिक्ट गजेटियर के अनुसार
प्रश्न 184. अम्बाला जिले में भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का कितने प्रतिशत उत्पादन होता है? उत्तर: 35%
प्रश्न 185. अम्बाला को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है? उत्तर: विज्ञान नगरी या साईंस सिटी
प्रश्न 186. किस जिले को आर्यों ने अपनी राजधानी बनाया था? उत्तर: अम्बाला जिले को
प्रश्न 187. 1857 की क्रांति का हरियाणा में सबसे पहले कहाँ बिगुल बजा? उत्तर: अम्बाला में
प्रश्न 188. अम्बाला में छावनी की स्थापना कब हुई? उत्तर: 1843 में
प्रश्न 189. आजादी से पहले अम्बाला को कब जिला बनाया गया? उत्तर: 1847 में
प्रश्न 190. कब अम्बाला जिले का प्रभाग अंग्रेज़ो के समय में पंजाब प्रशासन के अधीन आ गया? उत्तर: 1859 में
प्रश्न 191. लार्ड कैनिंग ने अम्बाला में कब दरबार लगाया था? उत्तर: 1860 में
प्रश्न 192. अम्बाला को रेलवे लाइन से कब जोड़ा गया? उत्तर: 1880 में
प्रश्न 193. प्रसिद्ध क्रांतिकारी मुरलीधर का किस जिले से संबंध था? उत्तर: अम्बाला जिले से
प्रश्न 194. मुरलीधर ने रायबहादुर का पद कब छोड़ा? उत्तर: असहयोग आंदोलन के दौरान
प्रश्न 195. किस स्थान पर मनोकामना पूरी होने पर घड़ी चढाई जाती है? उत्तर: पीर नौगजा की मजार पर
प्रश्न 196. फ़्रोजन टियर जो कि एक शहीद स्मारक है किस जिले में स्थित है? उत्तर: अम्बाला में
प्रश्न 197. गलीचा उद्योग के लिए कौनसा जिला प्रसिद्ध है? उत्तर: अम्बाला में। गलीचा को स्थानीय भाषा में दरी कहते हैं।
प्रश्न 198. अम्बाला में गुरुनानक दिवस पर मेला किस माह में आयोजित किया जाता है? उत्तर: कार्तिक पूर्णमासी के दिन
प्रश्न 199. शारदा देवी का धार्मिक मेला किस स्थान पर आयोजित किया जाता है? उत्तर: त्रिलोकपुरी (अम्बाला में )
प्रश्न 200. नथुराम गोडसे को अम्बाला जेल में किस दिन फांसी दी गई? उत्तर: 15 नवम्बर 1949 को